clip_image002.jpg

आकाश गंगा–हमारी मंदाकिनी

In Astronomy, Culture, Word Power by Arvind KumarLeave a Comment

आकाश गंगा, अंतरिक्ष, बेबीलोन, इटली, मिल्की वे, कहकशाँ, पुराण, Milky Way, Babylon, Italy, Outer Space, Puran

 

 

 

clip_image002

 धरती से आकाश गंगा का एक दृश्य

 

विष्णु की शय्या शेषनाग है, कृष्ण की माता देवकी है, खीर का समंदर है, देवताओं की नदी है, नदी है तो आकाश से धरती पर उतरने वाली गंगा है या कृष्ण की क्रीड़ा स्थली यमुना है… आख़िर यह है क्या. यह जो हम धरातियोँ को हमेशा से ही लुभाती रही है, हमारी कल्पनाओँ और कविताओँ का विषय बनती रही है. इस के ऐसे ही कुछ नामोँ से यह भी समझा जा सकता है कि हमारी पौराणिक कथाओँ में नक्षत्र ज्योतिष के अनजाने संकेत छिपे हैं. संसार की सभी भाषाओँ मेँ इसे कई नामोँ से पुकारा जाता है. नीचे पढ़िए – मेरे डाटाबेस में से ऐसे ही नाम. अधिकतर विदेशी नामोँ का अनुवाद कर दिया गया है:

आकाश गंगा  

हमारे सौर मंडल वाली मंदाकिनी

अंजुमन, अज, अजपथ, अजवीथी, अदिति, अद्रि, अद्रिसुता शुभ्रा, अनंतनाग, अभ्र गंगा, अमरतटिनी, अमरापगा, अमर्त्यापगा, अर्दवी-शूर-अनाहित (ज़ेंद), अर्यमा पथ, अहि, अहिर्बुध्न, आकाश गंगा मंदाकिनी, आकाशगा, आकाश नदी, आकाश सेतु, इंद्रपथ, उर्जानी, उर्ज्जानी, कहकशाँ, किराती, कृष्णमाता, क्षीरसागर, खगंगा, खसेतु, खापगा, गगनसिंधु, गगनापगा, गिल्ल आ (जल कुल्या) (बेबीलोन), छायापथ, जमपथ, तारावती, त्रिदश दीर्घिका, दिव्य यमुना, देवकिनी, देवकी, देवकुल्या, देवनदी, देवपथ, देवपद्मिनी, देवभूति, देवापगा, द्युधुनि, द्युनदी, नक्षत्र मार्ग, नभसरित, नभसरिता, नभोनदी, नाग, नागमाता, निलिंप निर्झरी, पर्वत, पितृपथ, पूतना, प्रेत पथ (बेबीलोन), बसुधारा, ब्रह्मपुत्रा, भगवत्पदी, भद्रा, भूतपथ (बेबीलोन), मंदाकिनी, मर्त्य पथ (बेबीलोन), महानदी, महापथ, मालिनी, मिल्की वे, मृत्यु पथ (आकाड), यमपथ, यममार्ग, यमुना, रंघा (ज़ेंद अवेस्ता), रसा, राखवद (फ़ारसी), राजपथ, वनांत (ज़ेंद अवेस्ता), वसुदेव भार्या, वसुधारा, वानांत (ज़ेंद अवेस्ता), विबुधतटिनी, विबुध नदी, विबुधापगा, वियद्‌गंगा, विरजस्क, विरजा, विराज, विष्टंभः दिवः, व्योमगंगा, व्योम सरिता, शेष, शेषनाग, संत जेम्स मार्ग (इटली), सिंधुराज, सिद्धगंगा, सिद्धसरिता, सिद्धसिंधु, सिद्धापगा, सुभद्रा, सुरदीर्घिका, सुरनिर्झरिणी, सुरपथ, सुरवाहिनी, सुरवीथी, सुरसा, सुरस्रवंती, सुरेश्वरी, सुवर्ण पद्मा, सूर्य पत्नी, सूर्यपथ, सूर्य पुत्री, सूर्या, सोम, सोमधारा, सोम पवमान, सोमसिंधु, स्वर्गंगा, स्वर्गगंगा, स्वर्ग तरंगिणी, स्वर्ग नदी, स्वर्गपथ, स्वर्गपद्‌धति, स्वर्ग मंदाकिनी, स्वर्गमार्ग, स्वर्ग सरिद्‌वरा, स्वर्गा, स्वर्गापगा, स्वर्णदी, स्वर्णपद्मा, स्वर्धुनि, स्वर्नदी, स्वर्वापी, स्वर्वाहिनी, स्वर्सरित, स्वर्सरिता, स्वर्सिंधु, स्वातिपंथ, स्वातिपथ, स्वातीपथ, हमारी मंदाकिनी, हैमवती गंगा.

 

clip_image004

Comments