clip_image002.jpg

नौरोज़—पारसी नया वर्ष

In Culture, History by Arvind KumarLeave a Comment

तीन हज़ार साल पहले जिस दिन ईरान मेँ शाह जमशेद ने सिंहासन ग्रहण किया उसे नया दिन या नौरोज़ कहा गया. और वह ज़रथुस्त्र वंशियोँ का नए वर्ष का पहला दिन माना जाने लगा. ईरान के अतिरिक्त यह इराक़, लीरिया, अज़रबैजान, बह्रीन, लेबनान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, कज़ाख़स्तान, किरगिजिस्तान, तुर्कमेनिस्तान के साथ पाकिस्तान औऱ हिंदुस्तान मेँ मनाया जाता है. हमारे यहाँ यह पारसियोँ का नया साल होता है.

पारसी केवल भारतवर्ष मेँ होते हैँ, और उन की जनसंख्या हर साल घटती जा रही है. पारसियोँ ने जमशेदजी नसरवानजी टाटा को जन्म दिया, जिन्हों ने पिछली सदी मेँ टाटा स्टील कारख़ाने की नीवँ डाली, और उसे संसार का सबसे बड़ा इस्पात संयत्र बना कर दम लिया. उन के वंशज आज तक दुनिया के अग्रणी उद्योगपतियोँ मेँ गिने जाते हैँ. रतन टाटा ने सब से सस्ती कार नैनो बना कर हर तरफ़ तहलक़ा मचा दिया है.

हिंदी वाले पारसियोँ और उन के नए साल नौरोज़ के बारे मेँ कम जानते हैँ, इसलिए पढ़िए कुछ बेहद ज़रूरी बातें…

clip_image002

नौरोज़ पर पारसी मंदिर मेँ एक महिला

 

तीन हज़ार साल पहले जिस दिन ईरान मेँ शाह जमशेद ने सिंहासन ग्रहण किया उसे नया दिन या नौरोज़ कहा गया. और वह ज़रथुस्त्र वंशियोँ का नए वर्ष का पहला दिन माना जाने लगा. ईरान के अतिरिक्त यह इराक़, लीरिया, अज़रबैजान, बह्रीन, लेबनान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, कज़ाख़स्तान, किरगिजिस्तान, तुर्कमेनिस्तान के साथ पाकिस्तान औऱ हिंदुस्तान मेँ मनाया जाता है. हमारे यहाँ यह पारसियोँ का नया साल होता है.

नौरोज़ शब्द फ़ारसी या प्राचीन ईरानी मूल का है. नौरोज़ को इंग्लिश मेँ कई तरह लिखा जाता है. जैसे – Norouz, Narooz, Nowruz, Nawruz, Newroz, Nauruz, Nawroz, Noruz, Novruz, Nauroz, Navroz, Naw-Rúz, Nowroj, Navroj, Nevruz, Neyruz Наврӯз, Navruz, Navrez, Nooruz, Nauryz, or Nowrouz. हम इसे हिंदी मेँ अनुवाद करेँ तो है सीधा सादा नया दिन, नवदिवस, नवाह्न… अकसर यह 20, 21 या 22 मार्च को मनाया जाता है. कुछ लोग इसे वसंत विषुव के दिन मनाते हैँ.

हिंदी वाले पारसियोँ और उन के नए साल नौरोज़ के बारे मेँ कम जानते हैँ, इसलिए सब नूतन वर्षों मेँ मैँ ने केवल नौरोज़ पर ध्यान देना ज़रूरी समझा…

 

© अरविंद कुमार

All pictures from the internet with compliments.

In the interest of spreading modern knwledge and science.

सभी चित्र इंटरनेट से साभार. आधुनिक ज्ञान विज्ञान के प्रसार और वर्धन के वास्ते

Comments