आज जानते हैँ इन आठ शब्दोँ के अन्य अर्थ?

In Culture, Learning, Quiz, Word Power by Arvind KumarLeave a Comment

वर्ड पावर

 

नमक और वेतन मेँ क्या संबंध है?

मूर्ति के आधार का हमारा पुराना तकनीकी शब्द क्या था?

 

हिंदी और इंग्लिश मेँ ढेरोँ शब्द कई तरह से रोचक होते हैँ. हम सोचते हैँ अरे इन्हेँ तो हम जानते हैँ. लेकिन सचमुच नहीं जानते, क्योँकि संदर्भ बदलते ही इन के अर्थ बदल जाते हैँ.

 

इस के अतिरिक्त कुछ शब्द ऐसे भी होते हैँ जो क्षेत्र विशेष मेँ तकनीकी स्तर पर चलते हैँ. इन्हेँ स्लैंग कहते हैँ.

तो लीजिए, प्रस्तुत हैँ 8 अजनबी शब्द. एक हिंदी, एक इंग्लिश. कभी अप्रचलित अर्थों वाले शब्द, कभी स्लैंग शब्द. आम तौर पर आप इन के अन्य या प्रचलित रूप जानते हैँ. नहीं जानते तो सोचिए. कई बार आप इन शब्दोँ को जानते तक नहीं. आप अपने मित्रों से इन के भिन्न अर्थ या सही अर्थ पूछने का खेल भी खेल सकते हैँ…

 

1.      Lollipop lady/man = मिठाई वाला?

2.      चुत्थल = गोबर की चोथ?

3.      bogey = बग्घी?

4.      उपमाता = उपमा देने वाला?

5.      gatefold = मुड़वाँ दरवाज़ा ?

6.      कूर्मशिला = कछुए के बैठने की चट्टान?

7.      salary = वेतन?

8.      किर्मी = किरमिची?

 

उत्तर

1.      Lollipop lady/man = मिठाई वाला? जी, नहीं — lollipop lady – a woman/man hired to help children cross a road safely near a school. इसे lollipop woman भी कहते हैँ. अमरीका, कनाडा, इंग्लैड मेँ इन का पेशा है. स्कूल जाने वाले बच्चोँ को सड़क पार कराने वाला व्यक्ति.

2.      चुत्थल = गोबर की चोथ? जी, नहीं विनोदी व्यक्ति, नटखट. देखिए नटखट और विनोदी के कुछ हिंदी इंग्लिश पर्यायवाची…

a.       नटखट वि अचगरा [अचगरी], अटपटा [अटपटी], अठखेलिया, अठखेलीपूर्ण, अठाई, आक्रीड़ी, उच्छल, उच्छृंखल, उत्पातक, उत्पाती, उत्पाती [उत्पातिनी], औघड़, औघर, कठमस्ता, करतूतिया, कल्लोलपूर्ण, कल्लोलप्रिय, कल्लोलमय, कुदकना [कुदकनी], कुदक्कड़, कुशादापेशानी, कूदता फाँदता, कूदू फाँदू, केलिपर, केलिपूर्ण, केलिमय, कैफ़ी, कौतुकप्रिय, कौतुकी, ख़ंदा, ख़ंदाँ, खिलवाड़िया, खिलाड़ी, ख़ुराफ़ाती, चंचल, चटुल, चटुलोल, चटूल्लोल, चंडाल, चपल, चरबाक, चलाचल, चहचहा [चहचही], चुत्थल, छटपट, ढीठ, तमाशाई, दंगई, दुर्ललित, दुष्ट, नचना [नचनी], नचीला [नचीली], नचौँहा [नचौँही], नटखटिया, बंगई, बंगा [बंगी], बरुआ, बरुवा, बाँक, बाँका [बाँकी], बिलोल, मनमोदी, मनमौजी, मस्त, मस्ताना [मस्तानी], लंगर, लँगरैया, लल, ललन, ललन [ललना], लीलामय, लीलावान [लीलावती], लुलित, विदूषक, शरारती, शरीर, शारुक, शिगुफ़्ता पेशानी, शैतान, शोख़, सकेलि, सरकश, सरापा शरारत, हज़रत. naughty adj  blithe, blithesome, coltish, crankish, elfish, elflike, elvish, frisky, frolicsome, gambolling, impish, jaunty, kittenish, nimble, prankish, puckish, roguish.

b.      विनोदी सं आनंदक, आनंदी, उछलू कूदू, उत्पातक, क्रीड़क, खिलाड़ी, खिलाड़ी [खिलाड़न], चुत्थल, चुहलबाज़, ठट्‌ठेबाज़, ठठोल, ठठोलीबाज़, ठिठोलीबाज़, तमाशेबाज़, दंगई, दिल्लगीबाज़, देवक, बिहारी, मस्ख़रा, मस्त क़लंदर, रमणक, रमनक, रसिक, रसिया, विदूषक, विनोदक, विनोद कर्ता, विनोदप्रिय व्यक्ति, विलासक, विहारी. jolly person n delighter, entertainer, gamboller, merrymaker, player, playful person, prankster, regaler, reveller, romper, wag.

3.      bogey = बग्घी? जी, बग्घी तो है ही, नाक के सूखे मल रेँट को भी इंग्लिश मेँ बोगी कहते हैँ. और बच्चोँ को डराने के लिए हौआ को भी.

a.       buggy n barouche, berlin, bogey, bogie, britzka, brougham, buckboard, cabriolet, camion, carriage, chaise, coach, coach-and-four, curricle, dogcart, droshky, equipage, gig, landau, landaulet, perambulator, phaeton, post chaise, rockaway, sedan, shay, stanhope, surrey, tallyho, tandem coach, trap, troika, van, victoria, wagonette. बग्घी सं कोच, टमटम, पोस्ट शेज़, फिटन, फेटन, बग्गी, बुग्गी, बोगी, ब्रूएम, लैंडो (जर्मन), विक्टोरिया, शकट, शे, शेज़.

b.      bogeyman n bogey, bogy, bogyman, booger, boogeyman, bug, bugaboo, bugbear, fright. डरावा सं अपछाया, काल्पनिक पशु, जूजू, डरौआ, डरौवा, ताम, बग, बोगी, भकाऊँ, भयानक वस्तु, विभीषिका, हव्वा, हाऊ, हौआ, हौवा.

4.      उपमाता = उपमा देने वाला? क़तई नहीँ. उपमाता के अर्थ हैँधाय माँ, मूर्तिकार. चित्रकार. इसी क्रम से पढ़िए इन के कुछ शब्द.

a.       धाय माँ सं अन्ना, उपमाता, दाई, दुग्ध माँ, दूध माँ, धन्या, धाई, धात्री, धाय, धाय (उपमाता), पार्वती, माँ, मातृका, साविका, स्तन्यदात्री. wet nurse n breast-feeding mother, foster mother, mammy, midwife, nanny, nurse, nursemaid, nursing mother.

b.      मूर्तिकार सं उकेरा [उकेरिन], उत्कीर्णक, उपमाता, कलाकार, चितेरा [चितेरन], नक़्क़ाश, बुतकार, भास्कर, मुसव्विर, मूर्ति निर्माता, संगसाज़, सूरतगर. sculptor n artist, carver, chaser, chiseller, engraver, image-maker, imager, modeler, modeller, personifier, stone carver.

c.       चित्रकार सं अक्कास, उपमाता, कमंगर, कर्मी: चित्र, कर्मी: चित्रांकन, कलाकार, चितेरा [चितेरी], चित्रकर्मी, चित्र शिल्पी, चित्रांकन कर्मी, तूलिक, नक़्क़ाश, मुसव्विर, रंगाजीव, रंगाजीवी, लिखेरा, वर्णी. painter n artist, depictor, picture painter, sketcher.

5.      gatefold = मुड़वाँ दरवाज़ा? बिल्कुल नहीँ. gatefold n a page in a publication that is larger than the other pages and is folded to fit. गेटफ़ोल्ड सं मुड़ाऊ पन्ना.

6.      कूर्मशिला = कछुए के बैठने की चट्टान? नहीँ, नहीँ. मूर्ति आधार सं आधार, कूर्मशिला, पीठ, पीठिका, बैठक, स्टैंड. statue”s base n base, foundation, pedestal, sculpture”s base, stand.

7.      salary = वेतन? यह तो होता ही है. पर समझना यह है कि वेतन को Salary क्योँ कहते हैँ? हमारे यहाँ भी मुहावरा है किसी का नमक खाना. जी हाँ यहीँ से आता है इंग्लिश शब्द salary. प्राचीन काल मेँ मध्य एशिया और यूरोप मे भी काम के बदले नमक लेने का चलन था. ईसा पूर्व पाँचवीँ सदी की हीब्रू पुस्तक बुक आफ़ ऐज़रा के अनुसार किसी के सहारे रहने का मतलब यही था. इसी प्रकार लैटिन-रोमन शब्द salarium का संबंध रोज़गार से था. soldier का भी मूल था sal dare साल दारे (किसी को नमक देना). रोमन सैलरी को पेमैँट नमक के रूप मेँ होता था. नमक के बदले बार्टर सिस्टम मेँ कुछ भी ख़रीदा जा सकता था. इसी लिए नमक खाने का संबंध निष्ठा से हो गया. यहीँ से सैलरी (वेतन) शब्द बना. तो लीजिए salary के कुछ शब्द—

a.       salary n fixed compensation, pay, paycheque, payment, payroll, periodical payment for services, recompense, revenue, reward, subsistence, sustenance, wage, wages. वेतन सं उजरत, गुज़ारा, तनख़ा (विकल्प), तनखाह (विकल्प), तनख़्वाह, निर्वेश, निष्क्रय, नौकराना, पगार, पण, पण्य, पारिश्रमिक, पे, भरण, भरण्य, भर्या, भृति, वस्न, वाजिब, विधा, विष्टि, वृत्ति, वृत्तिका, वेज, वेता, संभरण, सावधिक पारिश्रमिक, साहजिक धन, सेवा देय, सेवा मूल्य, सैलरी, हात्र. हमारे यहाँ भी मुहावरा है किसी का नमक खाना. जी हाँ यहीँ से आता है इंग्लिश शब्द salary. प्राचीन काल मेँ मध्य एशिया और यूरोप मेँ भी काम के बदले नमक देने लेने का चलन था. ईसा पूर्व पाँचवीँ सदी की हीब्रू पुस्तक बुक आफ़ ऐज़रा के अनुसार किसी के सहारे रहने का मतलब यही था. इसी प्रकार लैटिन-रोमन शब्द salarium का संबंध रोज़गार से था. soldier का भी मूल था sal dare साल दारे (किसी को नमक देना). रोमन सैलरी को पेमैँट नमक के रूप मेँ होता था. नमक के बदले बार्टर सिस्टम मेँ कुछ भी ख़रीदा जा सकता था. इसी लिए नमक खाने का संबंध निष्ठा से हो गया. यहीँ से सैलरी (वेतन) शब्द बना.

8.      किर्मी = किरमिची? नहीँ. जी. किर्मी के अर्थ हैँ धातु की मूर्ति, कमरा, भवन. शब्द हैँ ये-

a.       धातु मूर्ति सं किर्मी, ढली मूर्ति, मूर्ति: ढली, मूर्ति: धातु, मूर्ति: लेप, लेप मूर्ति, लेप्यमयी. metal statue (इस के इंग्लिश समांतर शब्द मुझे पता नहीं हैँ.)

b.      कमरा सं आगार, आलय, उताक़, कक्ष, कक्षक, कक्षा, -कदा, काबीना, किर्मि, किर्मी, केबिन, कैमरा, कोठा, कोष्ठ, ख़ाना, गृह, घर, घरा, चबारा, चैंबर, चौबारा, दर, दरा, दरी, पिठर, प्रकोष्ठ, प्रशाल, प्रशाला, भवन, मड़ा, रूम, वार्ड, वास्तु, शाल, शाला, शालिका, सार, साल, साला, हाल. room n booth, cabana, cabin, camera, capsule, chamber, compartment, den, enclosure, -ery, hall, hovel, inclosure, niche, oda, pad, salon, ward.

c.       भवन सं आगार, आलय, आला, इमारत, औपकार्य, औपकार्या, काज़ा (स्पेनी), काशा (इतालवी), किर्मि, किर्मी, कोठा, कोठी, क़्वार्टर, ख़ाना, गृह, घर, छत, छर्दि, छाँह, ढाँचा, थान, दैर, निकाय, निकेत, निकेतक, निकेतन, निर्माण, निर्मिति, निलय, परिघ, पिठर, पिंडि, प्रागार, प्रासाद, बाड़ी, बिल्डिंग, बुंदिर, भविल, भुवन, भौन, मकाँ, मकान, मकानात (बहु), मंज़िल, मंदिर, मंदिल, मीनार, मेनर, रचना, वरूथ, वसति, वसती, वस्त्य, वाट, वाटी, वाश्र, वास्तु, विट, विनिर्मिति, विमित, विला, विशिप, वेश, वेश्म, शाल, शाला, शालिका, सत्र, सदन, सद्म, सादन, सार, साल, साला, सुधा, सौध, स्थान, हाउस. house n apartment, architecture, bldg, building, buildings, but and ben, casa, construction, demesne, dwelling, edifice, erection, -ery, fabric, fabrication, facility, frame, imaret, manor, pile, pit, place, residence, roof, room, shelter, structure, superstructure, tower.

d.      पलाश वृक्ष सं अग्निदमनक, कनक, कमलासन, काष्ठद्रु, किंचन, किंजुल, किरूमिस्तरू (त.), किर्मि, किर्मी, किंशुक, कृमिघ्न, केसू, क्षारश्रेष्ठ, खाकरा, गुल पलास, छेवला, जटिला, टेसुआ, टेसू, ढाक, ढाँक, ढाक वृक्ष, ढाँख, तेल मोदुग (तेलुगु), त्रिपत्रक, त्रिपर्ण, दमन, दमनक, दमना, दाँवना, दीर्घपत्री, देवशेखर, दौना, दौना वृक्ष, द्रोण, द्रोण लता, द्रोण वृक्ष, धाक, परास, पर्ण, पलंकष, पलंकषा, पलाश, पलाशक, पलास, पाँडर, पापड़ा, पीत चोंप, पुंडरौक, पूतद्रु, पूतुदारु, ब्रह्मजटी, ब्रह्मद्रुम, ब्रह्मपादप, ब्रह्मवृक्ष, ब्रह्मोपनेता, मदनक, मरुत्तक, मातुकाटेट्टु (ते), मुनि पुत्रक, मोडूगा पलाश (ते), यज्ञिक, याज्ञिक, यूप्य, रक्तपुष्प, रक्तपुष्पक, रक्तफूल, राजादन, लाक्षातरु, लाक्षावृक्ष, वक्रपुष्प, वक्रपुष्पक, वातपोथ, वातपोथक, वानप्रस्थ्य, विनीत, विपर्णक, विप्रप्रिय, श्याम, साधक, साधु, सुपर्णी, सुभीरक, सुभीरव, स्थूलपत्र, हस्तिकर्ण, हस्तीकर्ण, हाथी कर्ण. palash tree n a medium sized dry season-deciduous tree, growing to 15 m tall – yielding bright orange-red flowers – used to produce Holi liquid colour.

 

© अरविंद कुमार

Comments