जब साधारण इतना साधारण नहीँ रह जाता

In English, Hindi, Learning, Quiz by Arvind KumarLeave a Comment

यानी इंग्लिश केले और आलू मेँ क्या समानता है?

 

कुछ साधारण से इंग्लिश शब्दोँ की एक बेहद साधारण सी पहेली और उस का बेहद सादा उत्तर—

इस शब्द पहेली को आप भारी मत समझिए… बस एक साधारण सी बात दिमाग़ मेँ अ जाने की बात है. नीचे लिखे शब्द पढ़िए, सोचिए इन मेँ समानता क्या है?

 

Banana

Dresser

Grammar

Potato

Revive

Uneven

Assess

 

नहीँ समझे… कहीँ आप नीचे उत्तर तो नहीँ ताकने लगे? ऐसा मत कीजिए… परीक्षा मेँ टिपाई बुरी बात है… लेकिन हारिए मत, एक बार फिर देखिए, हर शब्द का एक एक अक्षर पढ़िए. उलट पलट कर देखिए… समस्या सुलझाने की एक कोशिश और कीजिए… जब सही हल मिल जाएगा, तो आप कहेँगे… हत्तेरी की!

 

 

उत्तर…

 

जी, आप इस बात मेँ उलझ गए कि हर शब्द मेँ कम से कम एक अक्षर दो बार आता है… पर यह काफ़ी नहीँ है… सही उत्तर है कि इन सब के पहले अक्षर को उठा कर आप अंत मेँ रख दीजिए फिर राम के मरा की तरह पीछे से आगे की तरफ़ पढिए…आप को वही शब्द मिलेगा जो पहले था…

जाना था जापान पहुँच गए चीन – समझ गए ना!

हाँ, चाहेँ तो आप यह ट्रिक किसी पार्टी मेँ दोस्तोँ पर आज़मा सकते हैँ.

Comments